नि:शुल्क जन सेवा चिकित्सा शिविर में मंत्री अमर बाउरी ने कहा, समाज सेवा करनेवालों की होगी मदद

पिस्कानगड़ी: कुदलूम स्थित आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को नि:शुल्क जन सेवा चिकित्सा शिविर का उदघाटन सूबे के मंत्री अमर बाउरी, विद्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार नरसरिया, कॉलेज के सचिव राजीव कमल बिट्टू, कोषाध्यक्ष विनय विभाकर, संरक्षक ज्ञानू जालान व विष्णु जालान, कृपा शंकर शर्मा ने […]

पिस्कानगड़ी: कुदलूम स्थित आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को नि:शुल्क जन सेवा चिकित्सा शिविर का उदघाटन सूबे के मंत्री अमर बाउरी, विद्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार नरसरिया, कॉलेज के सचिव राजीव कमल बिट्टू, कोषाध्यक्ष विनय विभाकर, संरक्षक ज्ञानू जालान व विष्णु जालान, कृपा शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

मौके पर मंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए स्वस्थ तन-मन जरूरी है. ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क चिकित्सीय व्यवस्था व दवा वितरण कर जालान परिवार ने सामाजिक उत्तरदायित्व का कार्य किया है. इससे समाज में विश्वास का भाव बनता है. सरकार भी चिकित्सा के क्षेत्र में संवेदनशील है. सामाजिक कार्यों में आगे रहनेवालों की सरकार मदद करेगी.


अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र तिवारी ने किया. ज्ञात हो कि यह आयोजन आदित्य प्रकाश जालान की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >