पीएलएफआइ का झारखंड बंद सोमवार रात से, पुलिस की अपील दुकानें खोलें

संवाददाता, रांची सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ पिपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) द्वारा आहूत एक दिवसीय झारखंड बंद छह जून की रात 12 बजे से शुरू होगा. बंद सात जून की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा. बंद के मद्देनजर खूंटी, सिमडेगा, गुमला व चाईबासा जिला की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया […]

संवाददाता, रांची

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ पिपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) द्वारा आहूत एक दिवसीय झारखंड बंद छह जून की रात 12 बजे से शुरू होगा. बंद सात जून की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा. बंद के मद्देनजर खूंटी, सिमडेगा, गुमला व चाईबासा जिला की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है. इस बीच खूंटी पुलिस ने सोमवार को एक अपील जारी की है, जिसमें खूंटी के व्यवसायियों से कहा गया है कि वह अपनी दुकानें खोलें, पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >