Ranchi University Convocation: रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में 9 सितंबर को होनेवाले 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों के बीच पांच से सात सितंबर तक गेट पास और अंगवस्त्र का वितरण किया जायेगा. वितरण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा. मोरहाबादी स्थित कॉमर्स विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में काउंटर बनाये गये हैं. कॉमर्स विभाग में काउंटर संख्या एक से पांच और केंद्रीय पुस्तकालय में छह से 10 तक काउंटर होंगे.
दीक्षांत समारोह में 3297 विद्यार्थी होंगे शामिल
गेट पास व अंगवस्त्र लेने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन प्राप्ति की रसीद, प्रवेश पत्र और अंकपत्र दिखाना होगा. डीएससी, डीलिट और पीएचडी उपाधि प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को रिजल्ट की प्रति दिखानी होगी. समारोह में शामिल होने के लिए कुल 3297 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. वहीं, 56 विद्यार्थियों के बीच 69 गोल्ड मेडल का वितरण किया जायेगा. इनमें 13 विद्यार्थी विवि टॉपर और मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए चयनित हैं. समारोह के दिन विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक अपने स्थान पर बैठ जाना होगा.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: CID ने की 20 संदिग्धों से पूछताछ, अब तक 8 अभ्यर्थी गिरफ्तार
किस डिग्री के लिए कौन साकाउंटर
ये भी पढ़ें: झारखंड का रेवेन्यू कलेक्शन बेपटरी, 5 माह में हासिल हुआ महज एक-तिहाई लक्ष्य, जानिए कहां फंसा गणित?
