Mahi Restaurant के संचालक से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, 7 दिन में रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी

रांची के अरगोड़ा में माही रेस्टोरेंट के संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने रकम न देने पर रेस्टोरेंट में आग लगाने की भी चेतावनी दी है.

प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: अरगोड़ा स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक और उनके परिवार को जान से मारने के साथ दुकान में आग लगाने की धमकी दी गई है. मामले को लेकर कांके के झिरगा टोली निवासी रेस्टोरेंट संचालक दिनेश कुमार मिश्रा ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्राथमिकी में पंडरा निवासी रवि प्रकाश जायसवाल, अनूप गर्ग और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है. दिनेश कुमार मिश्रा के अनुसार, 19 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे वह रेस्टोरेंट में बैठे थे. इसी दौरान रवि प्रकाश जायसवाल एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा. दोनों ने बताया कि उन्हें अनूप गर्ग ने भेजा है.

याचिका वापस लेने का बनाया दबाव

आरोपियों ने दिनेश मिश्रा से कहा कि उनके बड़े भाई संजय मिश्रा ने अनूप गर्ग के खिलाफ रांची जिला न्यायालय और दिल्ली हाइकोर्ट में क्वैशिंग याचिका दायर की है. उन्होंने याचिका वापस लेने का दबाव बनाया. इसके बाद आरोपियों ने दिनेश मिश्रा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. आरोप है कि सात दिनों के भीतर रकम नहीं देने पर दिनेश मिश्रा और उनके परिवार को जान से मारने तथा रेस्टोरेंट में आग लगाने की धमकी दी गई. दिनेश मिश्रा ने बताया कि पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.

ये भी पढ़ें- छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे NMMS के लिए विद्यार्थी

समझौते के लिए बुलाकर मारपीट का भी आरोप

इधर, पंडरा निवासी रवि प्रकाश जायसवाल ने भी दिनेश मिश्रा और अरविंद मिश्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि दोनों ने समझौते के लिए उन्हें केएफसी के पास स्थित अपनी दुकान पर बुलाया था. वहां पहुंचने के बाद दोनों ने दर्ज केस में समझौता करने का दबाव बनाया.

रवि प्रकाश के अनुसार, विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. आरोप है कि इसी दौरान उनकी सोने की चेन और जेब से 13 हजार रुपये निकाल लिये गये. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक करोड़ रुपये के लेन-देन का तकादा करने पर आरोपियों ने पैसे भूल जाने की बात कही और जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनः रेलवे ने बढ़ाई रांची-भागलपुर ट्रेन की अवधि; जानें, नया शेड्यूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >