Ranchi Electricity Cut: 20 अगस्त को रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, 10 बजे से शुरू होगी कटौती; देखें लिस्ट

रांची के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 20 अगस्त को परेशानी का दिन हो सकता है. शहर के विभिन्न इलाकों में तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की पूरी सूची और समय सारणी देखें.

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस, आरडीएसएस योजना के तहत काम, पोल हटाने-लगाने और खुले तारों को कवर्ड करने सहित कई तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके चलते विभिन्न फीडरों से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगी.

टाटीसिलवे में तीन घंटे बिजली बंद

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के टाटीसिलवे उपकेंद्र के 11 केवी हेसल फीडर में वीसीबी की मरम्मत की जाएगी. इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाटी बस्ती, मिश्राटोली, मासू, हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी, गेल इंडिया, उलातु, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझलाटोली, टाटी भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बड़गाईं में शाम चार बजे तक कटौती

पावर हाउस पानी टंकी के बड़गाईं फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान टीवीएस शोरूम और विश्वकर्मा कॉलोनी बड़गाईं के ट्रांसफॉर्मर नंबर-1 से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

मोरहाबादी में छह घंटे बिजली बंद

मोरहाबादी सब-स्टेशन के न्यू मोरहाबादी फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पार्क प्राइम होटल, मोरहाबादी की गली नंबर 1, 2, 3 और 5 के ट्रांसफॉर्मर नंबर-1 से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे.

बरियातू में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित

आरएससीएच सब-स्टेशन के आरके मिशन फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. विशाल मेगा मार्ट, बरियातू के ट्रांसफॉर्मर नंबर-1 से जुड़े इलाकों में इसका असर पड़ेगा.

चुटिया और मकचुंद टोली में शाम साढ़े चार बजे तक कटौती

चुटिया सब-स्टेशन के कृष्णापुरी फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. कृष्णापुरी रोड नंबर-14, वर्मा स्टोर के पास का इलाका प्रभावित रहेगा.

वहीं, राम मंदिर फीडर से भी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मकचुंद टोली के अंतिम ट्रांसफॉर्मर से जुड़े इलाके में बिजली बंद रहेगी.

कोकर में दो चरणों में बिजली कटौती

कोकर ग्रामीण सब-स्टेशन के 11 केवी अयोध्यापुरी फीडर से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान गरुड़ पावर गली प्रभावित रहेगी. इसके अलावा इस इलाके और आसपास की अन्य एलटी लाइनों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

पंडरा के इन इलाकों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली

पंडरा सब-स्टेशन के 11 केवी आईटीआई फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. न्यू शाहदेव नगर, कटहल मोड़, चालाटोली, सिमलिया और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती का असर रहेगा.

बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें और आवश्यकतानुसार पानी समेत अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >