रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का हुआ तबादला, अमरेंद्र प्रसाद बने नए सीएस

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का तबादला कर दिया है। डॉ अमरेंद्र प्रसाद को नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। पूरी सूची देखें।

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का तबादला हो गया है. देर रात स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी. उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है. उनकी जगह पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद को रांची का नया सिविल सर्जन अपॉइंट किया गया है. डोरंडा अस्पताल में तैनात डॉ मीता सिन्हा को परिवार कल्याण स्वास्थ्य निदेशालय की निदेशक बनायी गई हैं.

नाम:कहां थे:कहां गए

- डॉ शिव प्रसाद मिश्रा: सिविल सर्जन जामताड़ा: सिविल सर्जन देवघर - डॉ रमेश कुमार: सिविल सर्जन देवघर: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर - डॉ सुशांतो कुमार मांझी: प्रतीक्षारत: सिविल सर्जन, दुमका - डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा: सिविल सर्जन,पाकुड़: सिविल सर्जन,जामताड़ा - डॉ प्रवीण कुमार संथालिया: जिला वेक्टर पदाधिकारी, पलामू :सिविल सर्जन पाकुड़

अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों का भी हुआ तबादला

-डॉ अनुजा साधना कच्छप: चैनगढ़ा रामगढ़: उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय, रांची - डॉ अनिल कुमार: कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, झारखंड: क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी, रांची - डॉ अंशुमन शर्मा: पश्चिम सिंहभूम उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय, रांची - डॉ दयानंद सरस्वती: जिला चतरा: स्वास्थ्य निदेशालय, रांची - डॉ लाल मांझी टुडू: अड़की, खूंटी: उपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय, रांची - डॉ आदित्य नारायण: बोड़यो साहिबगंज: उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय, रांची


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >