अस्पतालों का भ्रमण कर योजनाओं की ली जानकारी

अस्पतालों का भ्रमण कर योजनाओं की ली जानकारी

मांडू. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत रांची के संयुक्त निदेशक राजन कुमार ने मंगलवार को जिला के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने निजी अस्पतालों में संचालित एचएमआइएस की जांच करते हुए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े एचएमआइएस को लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिला को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए मॉडल जिला के रूप में चयनित किया गया है. यहां सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जायेगा. मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. बीएसएनएल व एबीडीएम के घटकों की भी समीक्षा की गयी. मौके पर अधिक से अधिक लोगों का आभा कार्ड बनाने पर जोर दिया गया. फरवरी के अंत तक केयर एचएमआइएस शुरू करने को कहा. इस अवसर पर रश्मि नंदा, हितेंद्र कुमार, डॉ उदय एवं जिला डाटा प्रबंधक रश्मि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >