कथा से ही जीवन की मिट सकती है व्यथा : कृष्ण जी

कथा से ही जीवन की मिट सकती है व्यथा : कृष्ण जी

कुजू. मनमोहन नगर सांडी में चल रहे पांच दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को वेदी पूजन, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, संध्या काल हवन, आरती धार्मिक अनुष्ठान कार्य कराया गया. इस अवसर पर यज्ञाचार्य शशिकांत मिश्रा एवं आलोक शुक्ला, देवेंद्र द्विवेदी, प्रांजुल शुक्ला, दीपक द्विवेदी ने यजमान बने अरुण तिवारी, भास्कर सिंह, राहुल सिंह, रूपेश कुमार सिंह, भोला साव, राकेश सिंह से पूजा करायी. वृंदावन के कथा वाचक कृष्ण जी श्रीमद भागवत कथा का अनुश्रवण कर रहे हैं. अपनी कथा में श्रोताओं से कहा कि 84 लाख योनी में भटकने के पश्चात मनुष्य को यह जीवन मिला है. कहीं भी कथा हो, तो आप समय निकालकर जरूर सुनें. अच्छे विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें. राम जानकी मंदिर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है. यज्ञ को सफल बनाने में प्रेम प्रजापति, नीरज झा, मुंशी मांझी, राजेश कुमार सिन्हा, राम बहादुर सिंह, गणेश मालाकार, गया प्रसाद राय, नरोत्तम सिंह, कन्हैया सिंह, संजय सिंह, प्रवीण, राजेंद्र सिन्हा, डॉ एसके सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, संजय, केदार पटेल का सराहनीय योगदान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >