रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड सरकार के निर्देश पर गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा बड़ी पहल की गई है. इस दौरान सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिनके माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मती सुनिश्चित कराई जा रही है वहीं दो से 15 मई 2026 तक विशेष जल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
132 जल स्रोतों की मरम्मत पूरी
शिविर के तहत अब तक जिले में 132 जल स्रोतों की मरम्मती सुनिश्चित कराई गई है जिनमें 100 चापानल, 28 जल मीनार, एक पानी टैंकर एवं तीन अन्य जलापूर्ति योजनाएं शामिल है.
शहरी क्षेत्रों में जल मीनारों की मरम्मत
शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत नगर परिषद रामगढ़ को कार्यकारी एजेंसी नामित करते हुए 19 जल मीनारों की मरम्मती हेतु डीएमएफटी मद से कुल 23 लाख 38 हजार 500 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है.
ग्रामीण क्षेत्रों में चापानलों की मरम्मत पर जोर
ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत 626 चापानलों की मरम्मती हेतु डीएमएफटी मद से 92 लाख 27 हजार 240 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
जिले वासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के तहत उपायुक्त ऋतुराज द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है. इस दौरान सभी से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जलापूर्ति संबंधित समस्याओं को शिविर के माध्यम से अथवा जिला प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे कि समस्याओं के निराकरण पर तीव्र गति से कार्य किया जा सके.
शिविरों का लगातार हो रहा आयोजन
अब तक आयोजित किए गए जल पखवाड़ा शिविर के तहत जिले में 287 चापानलों को मरम्मती के लिए चिह्नित किया गया है, जिनमें 100 चापानलों की मरम्मती की जा चुकी है वहीं 166 जल मीनारों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है जिनमें 28 जल मीनारों की मरम्मती की जा चुकी है एवं शेष पर मरम्मती का कार्य किया जा रहा है. विशेष जल पखवाड़ा शिविर के तहत अब तक 45 पंचायत एवं आठ नगर परिषद वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: इलाज के दौरान जच्चा- बच्चा की मौत, पलामू डीसी ने अस्पताल को कराया सील
नियंत्रण कक्ष और संपर्क नंबर जारी
- निरिखल रंजन कुमार, नोडल पदाधिकारी
- संजय कुमार, प्रधान लिपिक
- नागेंद्र कुमार पासवान
- धीरज खलखो
- इनसे संपर्क हेतु मोबाइल नंबर क्रमशः 8409209569, 6204213661, 6205523266, 9798458570
- कार्यालय दूरभाष नंबर 06553-223193 जारी किया गया है. नगर परिषद 9939476661
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में एसडीएम साहब ने मोबाइल कारोबारियों संग पी कॉफी, धीरे से दिया सख्त निर्देश
