गिद्दी के मजदूर नेता के पुत्र का अमेरिका में निधन, शोक

गिद्दी के मजदूर नेता के पुत्र का अमेरिका में निधन, शोक

गिद्दी. गिद्दी के मजदूर नेता गौतम बनर्जी के बड़े पुत्र शशिकांत बनर्जी (36 वर्ष) का निधन बुधवार को अमेरिका में हो गया. वह अमेरिका की कंपनी में कार्यरत थे. वहीं पर पत्नी के साथ रह कर अपनी सेवा दे रहे थे. उनके निधन की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया जा रहा है कि शशिकांत बनर्जी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं में गिने जाते थे. विदेश में रहकर भी अपने परिवार से जुड़े हुए थे. उनके असामयिक निधन से गिद्दी क्षेत्र में शोक है. शोक व्यक्त करने वालों में मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, धनेश्वर तुरी, अशोक लाल, सियाराम साह, दशरथ करमाली, मुखिया हीरालाल गंझू, संत कुमार सिन्हा, अशोक शर्मा, शंभू कुमार, आरडी मांझी, पच्चू राणा, राजेंद्र गोप, शहीद अंसारी, अमृत राणा, तूफानी राम, उमेश राम ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >