यू-ट्यूब देख कर पहली बार एक एकड़ में की सूरजमुखी की खेती

यू-ट्यूब देख कर पहली बार एक एकड़ में की सूरजमुखी की खेती

डाड़ी प्रखंड के कनकी गांव के किसान दुलारचंद महतो ने यू-ट्यूब देख कर पहली बार सूरजमुखी की खेती की है. खेत में सूरजमुखी के पौधे व फूल लहलहा रहे हैं. इससे वह बेहद उत्साहित हैं. कनकी गांव हजारीबाग जिला अंतर्गत आता है. किसान दुलारचंद महतो लंबे समय से गांव में खेती कर रहे हैं. वह अमीन भी हैं और बड़कागांव अंचल में पदस्थापित हैं. दुलारचंद महतो ने यू-ट्यूब देख कर गांव में एक एकड़ खेत में सूरजमुखी की खेती की है. फरवरी के पहले सप्ताह में उन्होंने बड़कागांव से बीज लाकर खेत में लगाया था. इसके पौधे अब बड़े-बड़े हो गये हैं और पीले फूल आ गये हैं. कई पौधो में दो-तीन फूल निकले हैं. दरअसल, फूल में ही बीज होता है. फूल पूरी तरह से तैयार हो जाता है, तब इसकी कटाई होती है. अनुमान के मुताबिक, एक एकड़ में लगभग आठ-10 क्विंटल सूरजमुखी के बीज का उत्पादन हो सकता है. सूरजमुखी की खेती कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. सूरजमुखी की खेती के लिए मुख्यत: रबी और खरीफ मौसम सही माना जाता है. सूरजमुखी को गर्म जलवायु पसंद है.

सूरजमुखी के औषधीय गुण : सूरजमुखी के तेल में औषधीय गुण होते हैं. त्वचा की समस्याओं के उपचार में यह तेल सहायक होता है. इसका तेल त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है. इसके अलावा शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है. कृषि वैज्ञानिक पवन कुमार ने कहा कि सूरजमुखी की खेती देश के कई राज्यों में होती है. झारखंड में भी अब किसान सूरजमुखी की खेती करने लगे हैं. इसकी खेती करने से किसानों को फायदा है. सूरजमुखी की खेती के लिए यहां का मौसम अनुकूल है.

40 से 50 हजार रुपये का फायदा हो सकता है : किसान दुलारचंद महतो ने कहा कि इसकी खेती से हमें फायदा होगा, तो आगे भी खेती करेंगे. हमने पहली बार यू-ट्यूब देख कर खेती की है. 40 से 50 हजार रुपये का फायदा हो सकता है. कहा कि इसका बीज हमने 800 रुपये में खरीदा है. इसकी खेती में मेहनत लगी है, लेकिन खर्च ज्यादा नहीं हुआ है. उत्पादित बीज से तेल निकालेंगे और इसकी बिक्री करेंगे. उन्होंने कहा कि इसकी खेती से हमें 40-50 हजार रुपये का फायदा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.