अरगड्डा में यूनियन को मजबूत बनाने का आह्वान

अरगड्डा में यूनियन को मजबूत बनाने का आह्वान

गिद्दी (हजारीबाग). झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की अरगड्डा क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनलाल महतो ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया. बैठक में यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष सैनाथ गंझू ने अरगड्डा क्षेत्र में यूनियन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. बैठक में अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें उपाध्यक्ष अनन्या मुखर्जी, लक्ष्मीचरण महतो, राजेश बेदिया, सह सचिव श्रीनाथ महतो, महबूब आलम, दीपा देवी, सह कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह, संगठन मंत्री सुनील गंझू बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवींद्र करमाली, आशीष करमाली, वशी आलम, बबलू उरांव, ललन बेसरा, फूलचंद महतो, सूरज मांझी, इंद्रजीत दास, संजीत सागर, मंटू मांझी, कमलेश प्रसाद को रखा गया है. संचालन क्षेत्रीय सचिव प्रकाश महली ने किया. बैठक में शमसुल हक, संतोष करमाली, रूपलाल बेदिया, मनोज टुडू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.