बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है विद्यालय : बजरंग

बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है विद्यालय : बजरंग

बरकाकाना. आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय, पोचरा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि बजरंग महतो, विद्यालय निदेशक शिमला देवी, विशिष्ट अतिथि पंकज तिवारी, महेश यादव उपस्थित थे. मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार होता है. बच्चों में अनुशासन व परिश्रम क्षमता, नैतिक मूल्यों का ज्ञान का सृजन करने में विद्यालय की अहम भूमिका है. विद्यालय निदेशक शिमला देवी ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार डालना है. सभी बच्चों में अलग-अलग प्रतिभा होती है. उनकी प्रतिभा को पहचान कर उचित मार्गदर्शन देकर उसे निखारने का प्रयास किया जा रहा है. विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >