::::टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने किया इलेक्ट्रिक ट्रक का किया शुभारंभ

::::टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने किया इलेक्ट्रिक ट्रक का किया शुभारंभ

ग्रीन मोबिलिटी को मिला बढ़ावा घाटोटांड़. टाटा स्टील ने सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए वेस्ट बोकारो स्थित कोल बेनेफिसिएशन प्लांट के वॉशरी नंबर तीन परिसर में अपने पहले इलेक्ट्रिक ट्रक का शुभारंभ किया. यह पहल टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन में पहली बार की गयी है. यह वर्ष 2045 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह इलेक्ट्रिक ट्रक मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक और टायकून इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत विकसित किया गया है. ट्रक पूरी तरह शून्य उत्सर्जन पर आधारित है. इससे प्रतिवर्ष लगभग 64 टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आयेगी. पर्यावरणीय दृष्टि से यह लाभ लगभग 3,000 पेड़ लगाने के बराबर माना जा रहा है. आने वाले महीनों में ट्रक के प्रदर्शन का परीक्षण किया जायेगा. इसके बाद अन्य परिचालन क्षेत्रों में इसे चरणबद्ध रूप से लागू करने की योजना है. इस अवसर पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ, कोल बेनेफिसिएशन वीवी सुधीर कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रक का शुभारंभ पूरे रॉ मैटेरियल डिवीजन के लिए गर्व का क्षण है. यह पहल कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ-साथ भारत को कम-कार्बन औद्योगिक इकोसिस्टम की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी. जीएम श्री राजोरिया ने कहा कि टाटा स्टील का उद्देश्य पारंपरिक डीजल चालित वाहनों को इलेक्ट्रिक विकल्पों से बदल कर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और ध्वनि प्रदूषण को कम करना तथा दीर्घकालिक संचालन लागत में कमी लाना है. उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा महाप्रबंधक कोल संजय राजोरिया, टायकून इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुजफ्फर शाह, मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के नेशनल हेड अरविंद मोहन सिंह, राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र सिंह, टाटा स्टील पदाधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय, मजहर अली, शांतनु वर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >