सारागढ़ी युद्ध दिवस पर दी गयी शहीदों को श्रद्धांजलि

सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट में 12 सितंबर को 123 वां सारागढ़ी दिवस मनाया गया.

सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट में 12 सितंबर को 123 वां सारागढ़ी दिवस मनाया गया. सरागढ़ी युद्ध स्मारक पर सिख रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एम श्री कुमार (शौर्य चक्र), सेंटर के अधिकारी व जवानों ने सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

मौके पर रेजिमेंटल सेंटर के गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया. बताया गया कि 12 सितंबर 1897 का यह वीर दिवस हर पीढ़ी को प्रेरित करता है. सिख रेजिमेंट के लोग हर साल 12 सितंबर को सारागढ़ी की लड़ाई के दिन को रेजिमेंटल बैटल ऑनर डे के रूप में मनाते हैं.

सारागढ़ी का युद्ध 1897 में चार सिख के 22 सैनिकों ने लड़ा था. यह तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना का हिस्सा था. उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत में हजारों पठान के खिलाफ सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गयी थी. यह लड़ाई तिराह अभियान के हिस्से के रूप में लड़ी गयी थी. इसमें ब्रिटिश भारतीय सेना उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के जनजातीय क्षेत्रों में हावी होने का लक्ष्य बना रही थी. समाना बहुत महत्वपूर्ण जगह था.

फोर्ट लॉक हार्ट और फोर्ट गुलिस्तान नामक दो समान किले इसी रिज लाइन पर थे, लेकिन वह आपस में जुड़े नहीं थे. इसलिए सारागढ़ी के पोस्ट को इन दो किलों के बीच एक सिग्नलिंग पोस्ट के रूप में स्थापित किया गया था. इस पोस्ट का संचालन हवलदार इशर सिंह के नेतृत्व में बहादुर खालसा सैनिकों द्वारा संचालित किया जा रहा था.

उस निर्णायक दिन पर आफरीदी और ओरकजाई जनजातियों से जुड़े दस हजार से अधिक आदिवासियों ने सारागढ़ी के चौकी पर हमला कर दिया. इशर सिंह के नेतृत्व में सारागढ़ी में उच्च कमान से वापस लेने के आदेश के बावजूद उन्होंने लड़ने का फैसला किया. आखिरी गोली और आखिरी सांस तक इस लड़ाई में सभी 22 सैनिक शहीद हो गये.

उन्होंने एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ी. सभी योद्धाओं को उनके बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया था. जब यह खबर` लंदन पहुंची, तो ब्रिटिश संसद ने नियमित कामकाज को स्थगित करते हुए उन बहादुरों को सम्मानित किया. इस लड़ाई को यूनेस्को द्वारा दुनिया की आठ सबसे प्रसिद्ध लड़ाई में से एक माना जाता है. कई देशों ने इस लड़ाई को अपने पाठ्य पुस्तकों में भी शामिल किया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.