रामगढ़. रोटरी रामगढ़ सिटी के द्वारा फोरलेन से भरेचनगर जानेवाली सड़क को रोटरी चौक के नाम से नामकरण का उदघाटन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता व संदीप अग्रवाल थे. उदघाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने किया. इस चौक का निर्माण में सेवन डॉन कंपनी रांची के द्वारा किया गया है. इस चौक से भरेचनगर भाया रामगढ़ की ओर जाने का रास्ता है. इसी स्थान पर यह रोटरी चौक बनाया गया है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि नम्रता ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी ने रोटरी के पब्लिक इमेज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. एनएचएआई के स्वीकृति के बाद इस चौक का नामकरण रोटरी चौक किया गया है. अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि फोरलेन से भरेचनगर भाया रामगढ़ शहर जाने का रास्ता को लेकर लोग कंफ्यूज हो रहे थे. इसे आवश्यक समझते हुए रोटरी रामगढ सिटी ने चौक का नामकरण किया गया है. प्रोजेक्ट चेयरमैन रूपेश गुप्ता ने कहा कि यह लोगो की सुविधा के लिए बनाया गया है. इस चौक को रोटरी चौक के नाम से जाना जायेगा. इस कार्यक्रम में सचिव रोहित पंसारी, हरीश चौधरी, विकाश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल गोयल, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, तरुण अग्रवाल, निधि चौधरी उपस्थित थे.