:::सप्ताह में तीन दिन धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन, रांची रोड में होगा ठहराव

:::सप्ताह में तीन दिन धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन, रांची रोड में होगा ठहराव

सप्ताह में तीन दिन धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन, रांची रोड में होगा ठहराव

बरकाकाना में ट्रेन के ठहराव नहीं होने से यात्री हैं निराशबरकाकाना. रेलवे विभाग बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, चोपन व सिंगरौली होकर धनबाद और भोपाल के बीच 27 फरवरी से एक जोड़ी नयी ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) के परिचालन की शुरुआत कर रहा है. इन दोनों नयी ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के सात व साधारण श्रेणी के चार कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे. उक्त जानकारी हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने मंगलवार को दी.

ट्रेन संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 27 फरवरी से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार व गुरुवार को और धनबाद से एक मार्च से सप्ताह के प्रत्येक रविवार, बुधवार व शनिवार को किया जायेगा. ट्रेन संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे खुल कर बीना-दमोह -कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 10.20 बजे चोपन, 11.20 बजे रेणुकूट 12.35 बजे गढ़वा, 13.20 बजे डालटनगंज, 14.52 बजे टोरी, 16.15 बजे पतरातू, 17.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे खुल कर 09.45 बजे रांची रोड, 10.20 बजे पतरातू, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16.05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सात बजे भोपाल पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >