चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारूबेड़ा पिटाई मोड़ के पास रविवार देर शाम सड़क पर खराब ट्रेलर में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. परिजनों व ग्रामीणों ने आरा-घाटो मार्ग को जाम कर दिया. इससे वाहनों की कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार, चार नंबर निवासी नारायण सेठ पकौड़ी बेचने का काम करते थे. रविवार को भी बाइक (जेएच 01 बी डब्लू 7040) से सारूबेड़ा बाजार टांड़ होते हुए घर जा रहे थे. इसी बीच पिटाई मोड़ के पास सड़क पर ट्रेलर (जेएच 02 बीके 8942) में पीछे से टक्कर मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की छानबीन की.
