पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत : आदित्य साहू

पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत : आदित्य साहू

कुजू. नया मोड़ फोरलेन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व प्रदेश उपाध्यक्ष बालकुमुंद सहाय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. भाजपा ओबीसी मोर्चा के रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति व भाजपा मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. दोनों रांची से देवघर जाने के दौरान कुछ देर के लिए यहां ठहरे थे. आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिला तक बेहतर करना होगा. कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है. स्वागत करने वालों में संजीव कुमार, प्रवीण मेहता, जगेश्वर प्रजापति, खिरोधर साहू, अशोक कुमार, पंकज साहा, अरविंद प्रसाद, तोकेश सिंह, रतन प्रसाद, रवि साहू, डिंपल प्रजापति, आशीष साहू, राजेश प्रसाद, पंचित महतो, सुधान सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, आशीष साहू, वीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >