एसपी ने चुनाव पदाधिकारियों को किया सम्मानित

एसपी ने चुनाव पदाधिकारियों को किया सम्मानित

रामगढ़. प्रथम चरण में बड़कागांव और द्वितीय चरण में रामगढ़ में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न हो गया. इसके बाद गुरुवार को राधागोविंद विश्वविद्यालय परिसर में डी ब्रीफिंग व बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इसमें सामान्य प्रेक्षक टीवी सुभाष, पुलिस प्रेक्षक देवब्रत दास, उपायुक्त चंदन कुमार व एसपी अजय कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम में बाहर से आये सीएपीएफ, सैप, आइआरबी, जिला बल व गृहरक्षक बल के पदाधिकारियों व कर्मियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी गयी. पुलिए अधीक्षक अजय कुमार ने सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, उपायुक्त, डीडीसी, सीएपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी, बड़कागांव व रामगढ़ के निर्वाची पदाधिकारी को सम्मानित किया गया. मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक समादेष्टा, मुख्यालय डीएसपी, डीएसपी, जिला के सभी पुलिस निरीक्षक, सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >