कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक का शिलान्यास 24 को

कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक का शिलान्यास 24 को

गिद्दी. अखिल भारतीय नाई समाज की बैठक मंगलवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश ठाकुर ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि भुरकुंडा शर्मा टोला में 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक का शिलान्यास किया जायेगा. बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने व सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि स्मारक स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों व संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी. संचालन बसंत कुमार शर्मा ने किया. बैठक में प्रमोद शर्मा, मंटू ठाकुर, कौलेश्वर ठाकुर, भुवनेश्वर ठाकुर, किशुन ठाकुर, कैलाश ठाकुर, राजू ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, धनंजय कुमार ठाकुर, प्रभात शर्मा, दिनेश्वर ठाकुर, मदन ठाकुर, संजय शर्मा, प्रदुम्न ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, सीताराम ठाकुर, हीरालाल ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >