वंचित वर्ग के सम्मानजनक जीवन की होगी शुरुआत : मनीष जायसवाल

वंचित वर्ग के सम्मानजनक जीवन की होगी शुरुआत : मनीष जायसवाल

रामगढ़. सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को प्रेस वार्ता हुई. इसमें हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य व व्यवस्था की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बाबला व लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह मौजूद थे. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह संपन्न कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करना है. वैवाहिक समारोह के लिए 380 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसमें जांच के बाद 101 जोड़ाें का चयन किया गया है. शादी के बाद रोजगार की भी व्यवस्था की गयी है. सभी को आवश्यक सामान के साथ एक-एक टोटो दिये जायेंगे. इसमें बड़कागांव विस क्षेत्र के 38, बरही विवि क्षेत्र के 22, मांडू विवि क्षेत्र के 32 व रामगढ़ विवि क्षेत्र के 29 जोड़े शामिल हैं. दूल्हा-दुल्हन के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गयी है. यह प्रत्येक जोड़ा के लिए सभी व्यवस्था देखेंगे. छावनी फुटबॉल मैदान से सुबह नौ बजे बारात निकल कर 11 बजे सिदो-कान्हू मैदान पहुंचेगी. राज्यपाल दोपहर एक बजे पहुंचेंगे : सांसद सामूहिक विवाह समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवाल शामिल होंगे. राज्यपाल दोपहर एक बजे आयेंगे. बारात आगमन तक दिल्ली के सांसद सह लोकगायक मनोज तिवारी की विशेष प्रस्तुति होगी. कोलकाता के आचार्य पंडित राघव पांडेय वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संस्कार संपन्न करायेंगे. प्रेस वार्ता में विजय जायसवाल, रंजीत पांडेय, शिवनंदन प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद, दिलीप सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >