लक्ष्य पाने के लिए अपने अंदर जुनून जगायें : विधायक

लक्ष्य पाने के लिए अपने अंदर जुनून जगायें : विधायक

गोला. गोला के मठवाटांड़ स्थित गोकुल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, विशिष्ट अतिथि संजय प्रभाकर, पंचम चौधरी, चतुर्भुज कश्यप, विकास चंद्र मंडल, डॉ रीता, तूहीनिका प्रसाद थे. विधायक श्रीमती देवी ने कहा कि कोई काम मुश्किल नहीं होता है. लोग जन्म लेने के बाद सब कुछ सीखते हैं. अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, तो सफलता जरूर मिलेगी. विधायक ने कहा कि चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लें और लक्ष्य पाने का जुनून अपने अंदर जगायें. इस दौरान महिला शक्ति को लेकर गीत, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक प्रवेश कुमार, प्रधानाध्यापिका ताप्ति कुमारी, नेहा, पूनम, हर्षिता, अंजलि, दीपिका, एकता, अनु, निकिता, कुमकुम, श्रुति, कंचन, प्रतिमा, संध्या, कनुप्रिया, विक्रांत, सूरज, हिमांशु का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >