सरकार जरूरतमंदों के लिए चला रही हैं योजनाएं : विधायक

सरकार जरूरतमंदों के लिए चला रही हैं योजनाएं : विधायक

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत भवन में शनिवार को अबुआ आवास योजना के तहत प्रखंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी व विशिष्ट अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिंज, आवास के परियोजना पदाधिकारी फणींद्र गुप्ता, मुखिया अरविंद कुमार सिंह मुखिया मंजू देवी, पंसस परवेज आलम, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद वर्मा ने किया. यहां 63 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है. श्री जायसवाल ने कहा कि सभी लोगों को अपने घर का सपना रहता है. केंद्र और राज्य सरकार वैसे जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री और अबुआ आवास योजना के तहत पक्का मकान देकर उनके सपने को साकार कर रही है. संचालन रोजगार सेवक मो इरशाद उल्लाह ने किया. मौके पर बीपीओ नितिन कुमार, प्रखंड समन्वयक मधु प्रीति बेक, बीपीआरओ विनोद करमाली, पंचायत सचिव शत्रुंजय करमाली, नागेश्वर महतो, युगेश पटेल, जिम्मी मालतो, अजय मरांडी, राजेंद्र बैठा, रवि कुमार, जेइ रवि कुमार, रूपेश कुमार, राजकपूर, ललित राम, एकरामुल हक, दिलीप करमाली, अमिताभ गौरव, जगरनाथ बेदिया, प्रकाशदीप पटवा, कुर्बान मौजूद थे. विधायक ने लाभुकों को कराया गृह प्रवेश : विधायक ममता देवी चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की बोरोबिंग पंचायत पहुंची. यहां उन्होंने कई लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. विधायक ने उपहार देकर लाभुकों को घर के अंदर प्रवेश कराया. गौरतलब हो कि प्रखंड क्षेत्र के 143 में से 63 लाभुकों को सामूहिक रूप से गृह प्रवेश कराया गया. 80 लाभुकों को उनके घर जाकर गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर मुखिया बसंती देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.