राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सांगठनिक चुनाव पर विमर्श

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सांगठनिक चुनाव पर विमर्श

घाटोटांड़. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सांगठनिक चुनाव को लेकर वेस्ट बोकारो में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) के मोहन महतो व योगेंद्र सिंह ग्रुप की चुनावी सभा हुई. इसमें न्यू सीरीज के कर्मचारी शामिल थे. सभा में न्यू सीरीज के मजदूरों ने कहा कि वर्तमान यूनियन के पदाधिकारियों ने पिछले चुनाव में बेहतर वेज दिलाने का भरोसा देकर ठगने का काम किया. इस चुनाव में मजदूर इसका बदला जरूर लेंगे. टीम लीडर सह पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो ने कहा कि वर्तमान यूनियन ने वेज में सबसे ज्यादा नुकसान न्यू सीरीज के मजदूर का किया है. उनके पास बेहतर वेज कराने का अवसर था. न्यू सीरीज के मजदूरों का अच्छा वेज करा कर ओल्ड सीरीज व न्यू सीरीज के बीच की खाई को पाटा जा सकता था, लेकिन यूनियन के लोगों ने ऐसा नहीं किया. जेबीसीसीआइ ने 19 प्रतिशत एमजीबी दिलाया और यहां के मजदूरों को मात्र 13 प्रतिशत एमजीबी दिलाया गया. न्यू सीरीज के मजदूरों को डीए प्रतिशत में दिलाने का वादा किया गया था, वह भी नहीं हुआ. ग्रेड में वृद्धि एनसी-10 से एनसी-12 कराने की बात कही गयी थी, वह भी पूरा नहीं हुआ. इस यूनियन से वेज के नाम पर मजदूरों को धोखा ही मिला है. डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि तीन वर्ष में वर्तमान यूनियन कैडर स्कीम में संशोधन तक नहीं करा पायी. इसके कारण सर्विस हैंड से परमानेंट हुए लोगों को काफी परेशानी हुई. वेस्ट बोकारो में ठेकेदारी प्रथा बढ़ रही है, लेकिन यूनियन के पदाधिकारी इसका विरोध तक नहीं करते हैं. सभा में केडी चौधरी, राम दयाल यादव, सन्नी गुप्ता, हरीश सिंह, सन्नी कुमार, मो इमरान, मो इरशाद आलम, श्रीराम मांझी मौजूद थे. अध्यक्षता न्यू सीरीज मजदूर श्रीराम गोप ने की. धन्यवाद ज्ञापन बबन झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >