विकास के लिए विस्थापन जरूरी लेकिन परिवारों के पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी: विधायक रोशनलाल चौधरी

विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधानसभा में सौंदा डी के विस्थापितों के लिए पुनर्वास नीति के तहत उचित व्यवस्था और सुविधाओं की मांग की है।

रामगढ़,भुरकुंडा. विधायक रोशनलाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा में शून्य काल के दौरान सौंदा डी पंचायत के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सरकार से सौंदा डी पंचायत को पुनर्वास नीति के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही विस्थापित करने की मांग की.

पंचायत क्षेत्र में लगभग 10 हजार की आबादी

विधायक रोशनलाल चौधरी ने सदन को बताया कि वर्तमान में पंचायत क्षेत्र में लगभग 1400 आवास, 12 मंदिर, एक मस्जिद, एक चर्च, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय मौजूद है. विधायक ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं व यहां निवास कर रहे लगभग 10 हजार की आबादी का समुचित पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना विस्थापन की कार्रवाई उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें: स्याहीकांड पर गरमाई सियासत, महिला आंदोलनकारी के समर्थन में उतरी इंकलाबी नौजवान सभा

पुनर्वास के बाद ही हो सौंदा डी में विस्थापन

उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की कि पुनर्वास नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के बाद ही सौंदा डी पंचायत के लोगों को विस्थापित करें. विधायक ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए विस्थापन आवश्यक हो सकता है, लेकिन विस्थापित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार की है. किसी भी कीमत पर प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों व हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >