गिद्दी में रोजगार को लेकर युवकों ने किया प्रदर्शन

गिद्दी में रोजगार को लेकर युवकों ने किया प्रदर्शन

गिद्दी. रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित व ग्रामीण युवकों ने मंगलवार को सिरका आउटसोर्सिंग कार्यस्थल पर विरोध -प्रदर्शन किया. इसके पश्चात सिरका कोलियरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा और परियोजना पदाधिकारी से वार्ता की. ग्रामीण युवक आउटसोर्सिंग कंपनी से रोजगार की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सिरका आस-पास क्षेत्र के कई विस्थापित व ग्रामीण युवक रोजगार की मांग को लेकर सिरका आउटसोर्सिंग कार्यस्थल पर पहुंचे और नारेबाजी की. विस्थापित ग्रामीण संजय कुमार महतो ने कहा कि यहां के युवक पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्य कर चुके हैं. उनके पास कार्य का अनुभव है. पर यहां के ग्रामीण युवकों के साथ अनदेखी की जा रही है. रोजगार दूसरे लोगों को दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर आगे भी आंदोलन किया जायेगा. रोजगार की मांग करने वालों में मनोज कुमार महतो, संदीप बेदिया, कुणाल बेदिया, उपेंद्र महतो, डब्ल्यू कुमार, आशीष बेदिया, संतोष बेदिया, अर्जुन कुमार महतो, किशोर बेदिया, सूरज बेदिया, संतोष प्रजापति, मोतीलाल महतो, विकास बेदिया, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, सुनील, मुकेश, कृष्णा, दिनेश शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >