रामगढ़: वार्ड संख्या 26 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों की जांच

Ramgarh News: रामगढ़ के वार्ड 26 कैथा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच हुई, बीपी, शुगर और टीबी मरीजों को दवाएं दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के नगर परिषद रामगढ़ अंतर्गत वार्ड संख्या 26 कैथा स्थित छोटानागपुर उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने किया.

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर

शिविर का आयोजन टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था.

विभिन्न बीमारियों की हुई जांच

शिविर में बीपी, शुगर, दमा और टीबी सहित अन्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई. साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया.

लोगों के लिए लाभकारी पहल

वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के शिविर आम लोगों के लिए काफी लाभकारी हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल पाता है.

स्वास्थ्य कर्मियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर सहिया दिदी अर्चना देवी, उमा देवी, अंजू शांति देवी और अनीता देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

 यह भी पढ़ें: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >