पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहेंगी महिलाएं

पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहेंगी महिलाएं

घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बंजी तूरी टोला में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है. पति व बच्चों को छोड़ कर घर से फरार दोनों महिलाएं अब देवर के साथ रहेंगी. प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिलाओं ने बताया कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले देवर लव तुरी व कुश तुरी से प्यार करती हैं. लव व कुश दोनों भाई हैं. वह लोग भी अपनी भाभियों को पत्नी बना कर साथ रखने को तैयार हैं. महिलाओं के चार -चार बच्चे हैं. ऐसे में समाज के लोगों के साथ उनके घर के लोग भी इस रिश्ते को अपनाने को तैयार नहीं थे. इस मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार मान -मनौवल भी हुआ था, लेकिन अपने पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी देवर के साथ रहने पर तैयार दोनों महिलाओं ने पूर्व योजना बना कर अपने प्रेमी देवर के साथ घर से फरार हो गयीं. महिलाएं अपने साथ दो बच्चों को लेकर घर से निकली थीं. वह लोग योजना के मुताबिक घर से फरार होकर पहले मुंबई गयी. उनलोगों ने मंदिर में शादी कर ली. कुछ दिन तक मुंबई व अन्य शहरों में घूमने के बाद पैसा खत्म होने के बाद वह लोग लव कुश की मौसी के घर उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरुंगा में आकर रहने लगे. इधर, दोनों महिलाओं के पतियों ने वेस्ट बोकारो ओपी में महिलाओं व बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व प्राप्त सूचना के आधार पर उरीमारी पुलिस ने सभी को बरामद कर वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को सौंप दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >