सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली

सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली

रामगढ़. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जिले में बच्चों व युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभातफेरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी का आयोजन सिदो -कान्हो मैदान रामगढ़ से चट्टी बाजार तक किया गया. प्रभातफेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने जैसे संदेश भी दिये गये. चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में ट्रैफिक सिग्नल का महत्व, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, स्कूल जोन में सावधानी व वाहन चालकों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग जैसे संदेशों को चित्रों में बताया गया. कार्यक्रम में मोटर वाहन निरीक्षक मोनू मृणाल, विपुल उरांव सहित पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >