बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

रामगढ़. अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन अग्रगति ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सतर्कता दिवस मनाया. इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) व आशा यूनिटों ने सहयोग किया. अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये व लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलायी गयी. संगठन के निदेशक किरण शंकर दत्त ने बताया कि अग्रगति जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों व धर्मगुरुओं के साथ मिल कर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर विशेष अभियान चलाकर बाल विवाह रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं. अग्रगति, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क का सहयोगी संगठन है. किरण शंकर दत्त ने कहा कि जागरूकता बढ़ने से लोग अब बाल विवाह की सूचना देने लगे हैं. उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत यह दंडनीय अपराध है. कहा कि प्रशासन व सामाजिक संगठनों की सतर्कता से अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों में कमी आयी है, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >