रजरप्पा. सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा परियोजना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर गुरुवार को पूर्वाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया. अभ्यास सत्र के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. अभ्यास में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, आकर्षक सामूहिक नृत्य, प्रेरणादायक भाषण एवं योगाभ्यास का प्रदर्शन किया. छात्रों की प्रस्तुतियों में भारत की संस्कृति, एकता और अखंडता की झलक साफ दिखाई दी. इस अवसर पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बचपन से ही अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को आत्मसात करना चाहिए. उन्होंने अभ्यास सत्र में बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललन कुमार राय विद्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे झंडोत्तोलन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
