वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लूट की कोशिश, अपराधियों ने चार को किया घायल

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लूट की कोशिश, अपराधियों ने चार को किया घायल

पतरातू. पतरातू हेसला स्थित सीसीएल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में दर्जनों अपराधियों ने रविवार की रात धावा बोल दिया. अपराधी हथियार से लैस थे. स्टोर की चाबी नहीं देने पर अपराधियों ने यहां ड्यूटी पर दो सुरक्षा कर्मियों व दो सीसीएल कर्मियों के साथ मारपीट की. हालांकि, लूटपाट में कामयाब नहीं होने के बाद अपराधी वहां से भाग गये. घटना के बाद घायल महेश मुंडा, गुप्तेश्वर सिंह, शानो महतो, व विश्वनाथ कुमार को पतरातू प्रखंड अस्पताल पहुंचाया गया. यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए महेश मुंडा को गांधीनगर सीसीएल अस्पताल, रांची रेफर कर दिया गया. महेश मुंडा को आइसीयू में भर्ती किया गया है. ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि अपराधियों की संख्या 25 से 30 थी. सभी सवारी जीप से पहुंचे थे. इधर, घटना की जानकारी पर प्लांट इंचार्ज विक्रम सिंह, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर एनके सिंह, परियोजना अभियंता तुषार कुमार भारद्वाज प्लांट पहुंचे. पतरातू व बासल थाना पुलिस ने भी छानबीन की. मालूम हो कि उक्त वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र का है. यहां से बरका-सयाल क्षेत्र के अलावा पतरातू व रामगढ़ इलाके में जलापूर्ति की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >