रोटरी सेंट्रल ने कस्तूरबा एसओइ में वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाया

रोटरी सेंट्रल ने कस्तूरबा एसओइ में वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाया

रामगढ़. रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के तत्वावधान में कस्तूरबा बालिका एसओइ विद्यालय, रामगढ़ में ड्रिंकिंग वाटर प्यूरीफायर प्लांट लगाया गया. इसमें छह सौ लीटर प्रति घंटा पानी आसानी से मिलेगा. प्रोजेक्ट का उद्घाटन डीजी नम्रता, अध्यक्ष विशाल बासुदेव, विवेक अग्रवाल, प्रिंसिपल अल्पना ने किया. अल्पना ने कहा कि इस पानी के प्लांट के लगने से बच्चों को शुद्ध पानी मिलेगा. डीजी नम्रता ने प्रिंसिपल अल्पना को आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विशाल बासुदेव ने की. सचिव प्रेम नाथ तिवारी ने छमाही कार्यक्रम का प्रोजेक्ट रिपोर्ट का ब्यौरा प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण स्वेता जैन ने दिया. अध्यक्ष विशाल बासुदेव ने कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ समाज के हर वर्ग के सहयोग के लिए तत्पर है. डीजी नम्रता ने कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ समाज सेवा का दूसरा नाम है. रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का 16 वां स्थापना दिवस पर केक काट कर चार्टर डे मनाया गया. मंच संचालन गौतम जलान व धन्यवाद ज्ञापन मनीषा गोयल ने दिया. मौके पर डॉ एनडी सहाय, मोनिका बासुदेव, विवेक अग्रवाल, स्वेता सिन्हा, अंकित जैन, डॉ सौम्या जैन, डॉ शरद जैन, डॉ इंदिरा सहाय, पूनम जलान, रोजी तिवारी, मिली अग्रवाल, खुशबू बंसल, संगीता जैन, भारती पांडे, सरिता जैन, किरण अग्रवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >