पंचायतों का सर्वे करा कर पेयजल की व्यवस्था ठीक करें : मनीष

पंचायतों का सर्वे करा कर पेयजल की व्यवस्था ठीक करें : मनीष

रामगढ़. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में डीडीसीएमसी (दिशा) की बैठक हुई. बैठक में सांसद मनीष जायसवाल का जन्म दिन मनाया गया. बैठक में महिलाओं के विकास की भी शपथ ली गयी. इस दौरान विधायक ममता देवी, विधायक रोशनलाल चौधरी, विधायक निर्मल महतो मौजूद थे. सांसद ने हर घर जल नल योजना के संबंध में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले की सभी पंचायतों का सर्वे करा कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा. जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिले में संचालित सखी मंडलों व उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली गयी. सांसद ने बिजली आपूर्ति व ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जानकारी ली. सांसद ने वर्तमान में सरकारी भवनों व निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी ली. आने वाले समय में निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित कराने काे कहा. बैठक में एनएचएआइ के अधिकारियों से चुटूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में एलाइनमेंट व लाइट का नियमित रूप से कार्य करने तथा ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया. गोला में जाम की समस्या से निदान पाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक संदेश दिये. मार्केट परिसर के सफल संचालन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए उचित व्यवस्था देने काे कहा. बैठक का संचालन उपायुक्त चंदन कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >