फोटो 17 केदला 01 भूमि पूजन के मौके पर उपस्थित लोग केदला. सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के केदला उत्खनन परियोजना में सोमवार को आउटसोर्सिंग कंपनी विष्णु शिवा खुला. परियोजना को लेकर छह नंबर में भूमि पूजन किया गया. कंपनी के नई खदान का उदघाटन राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने किया. आउटसोर्सिंग कंपनी आने से ग्रामीण सहित आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल है. मौके पर खीरू महतो ने कहा कि जमीन के अभाव में लंबे समय से परियोजना में कोयला उत्पादन का कार्य बंद था. इसे लेकर यहां के ग्रामीण रैयतों को रोजगार नहीं मिल रहा था. रोजगार को लेकर यहां के लोग बाहर और आसपास के कंपनी में रोजगार की तलाश कर रहे थे. परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी आने से यहां के लोगों को भारी मात्रा में रोजगार मिलेगा. वही जीएम केके सिन्हा ने कहा कि 6 नंबर में आउटसोर्सिंग कंपनी नई माइंस चलायेगी. कंपनी कोयला और ओबी का उत्पादन कार्य करेगा. परियोजना में लोकल सेल चलने से यहां के लोगों को काफी रोजगार मिलेगा. साथी आउटसोर्सिंग कंपनी में लोगों को नौकरी मिलेगा. मौके पर ओपी प्रभारी दीपक कुमार, राजू महतो, हेमलाल महतो, बिहारी महतो, बालेश्वर तुरी, भूदेव महतो, भानु प्रताप पटेल, संजय कुमार मुर्मु, संजय महतो साहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
