जमीन अधिग्रहण के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीसी

जमीन अधिग्रहण के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीसी

जिले में कई विभागों के कार्यों को लेकर की गयी समीक्षा बैठक रामगढ़. जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में आधारभूत संरचना एफआरए भू-अर्जन व अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने भारतमाला परियाेजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33 रेलवे सहित सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के सीओ को मुआवजा भुगतान प्रक्रिया को लेकर ग्रामसभा पूरा करने काे कहा. उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल के अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने एफआरए एनओसी जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों पर जल्द से जल्द लंबित मामलों पर कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने को कहा. उन्होंने जिला के सभी अंचल अधिकारियों से अंचल क्षेत्र में भूमि सहित अन्य मामलों को समय पर निष्पादन करने काे कहा. अधिकारियों को कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन का नियमित रूप से अवगत कराने को कहा. दाखिल-खारिज मामलों का समय पर निष्पादन करें : उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत व अन्य विभागों से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप अब तक की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लाने को कहा. उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब के खिलाफ नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने, जिला खनन पदाधिकारी व सभी अंचल अधिकारियों को जिला में चल रहे अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ जांच अभियान चलाने को कहा. उपायुक्त ने अनुमंडल स्तर के अंचल अधिकारी व बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बना कर मामले का निष्पादन करने को कहा. उन्होंने आइटी मैनेजर वेदांत कुमार ने अंचलवार कार्यों की जानकारी दी. दाखिल-खारीज मामलों की समीक्षा में सेवा का अधिकार अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने, परिशोधन पोर्टल के माध्यम से भूमि संबंधित दस्तावेजों में सुधार करने, पोर्टल में आये आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने काे कहा. बैठक में अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >