बसरिया में महली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह

बसरिया में महली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह

गिद्दी. महली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह रविवार को बसरिया मैदान में किया गया. महाकवि घासी राम महली की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. समारोह में मुखिया उषा देवी, मजदूर नेता रमेश महली व सोमर महली ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने के साथ-साथ नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा व सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, नशा मुक्त समाज के निर्माण व आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की. इसकी अध्यक्षता सोमर महली ने की. संचालन महादेव महली ने किया. समारोह में रामू महली, गुलेश्वर महली, शशिबाला देवी, जगनी देवी, चंचला कुमारी, प्रकाश महली, राहुल महली, सोनिया महली, पूर्णिमा देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, उषा, सुनीता देवी, संतोषी देवी, पूजा कुमारी, कल्पना कुमारी, मनी देवी, प्रीति, बसंती, गीता, संजू देवी, पूनम, सूरज महली, अरुण महली, शशि महली, दिलीप महली, लक्खी राम महली, श्याम लाल महली, लालदेव महली, शोभा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >