संगठन में ही समाज की असली ताकत, एकजुटता से होगा विकास : आशीष

संगठन में ही समाज की असली ताकत, एकजुटता से होगा विकास : आशीष

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट क्षेत्र की वामनधारा नदी के तट पर रविवार को सुवर्ण वणिक समाज, चितरपुर की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा के सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि संगठन में ही समाज की असली ताकत होती है. एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सरोकारों पर काम करता है, तब सकारात्मक बदलाव दिखायी देता है. आपसी सहयोग, भाईचारा और सकारात्मक सोच समाज को नयी दिशा देने का काम करती है. महिलाओं एवं युवाओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से समां बांध दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान माहौल पूरी तरह उल्लासमय बना रहा. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी केवल विजय ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम का संचालन समाज के सह सचिव ज्ञानचंद्र पोद्दार ने किया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया दिलीप साव, अध्यक्ष गौतम चंद्र पोद्दार, सचिव अमित पोद्दार, कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार पोद्दार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >