चितरपुर. चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ दीपक मिंज ने पंचायत व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली. श्री मिंज ने कहा कि क्षेत्र में अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करें. सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी, डोभा, कुआं, शेड आदि योजनाओं को धरातल पर उतारें. उन्होंने मनरेगा में मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. अबुआ आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही. उन्होंने गर्मी को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र की खराब सभी जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया. मौके पर विनोद कुमार करमाली, नीतीन कुमार, शत्रुंजय कुमार, नागेश्वर महतो, युगेश पटेल, राजकुमार साव, राजेंद्र बैठा, बासुदेव महतो, जिम्मी मालतो, अजय मरांडी, रवि कुमार, कुमार विवेक सिंह, एकरामुल हक, विनोद कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
