सांसद प्रतिनिधि ने जनता की मांगों को रखा, समाधान की मांग

सांसद प्रतिनिधि ने जनता की मांगों को रखा, समाधान की मांग

रामगढ़. रांची रेल मंडल के सांसदों की बैठक गुरुवार को रांची होटल रेडिसन ब्लू में हुई. बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की. बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने यात्रियों की सुविधाएं, महिलाओं और दिव्यांग छात्रों की परेशानियों को रखा. गोला रोड में कई ट्रेनों के ठहराव, रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरकाकाना-हजारीबाग में दो दिन, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा-मधुपुर मार्ग से चलाने की मांग की. राजीव जायसवाल ने कहा कि सभी मांगें किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित नहीं हैं. यह आम यात्रियों, श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों व मजदूर वर्ग को सुरक्षित, सुगम व सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराने से जुड़ी हैं. इन पर शीघ्र कार्रवाई होने से यात्रियों को राहत मिलेगी. रेलवे की छवि मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नयी गति मिलेगी. बैठक में रांची रेल मंडल के सांसद व पदाधिकारी उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >