मांगों को लेकर रैयतों व विस्थापितों ने चोपड़ा मुख्य मार्ग को किया जाम

मांगों को लेकर रैयतों व विस्थापितों ने चोपड़ा मुख्य मार्ग को किया जाम

परियोजना में बेहतर तरीके से लोकल सेल नहीं चलाने पर नहीं होगा कोयले का उठाव : खीरू महतो केदला. सीसीएल की कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना में आठ सूत्री मांगों को लेकर रैयत व विस्थापितों ने बुधवार को करमटिया मोड़ के समीप चोपड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण वाशरी में अन्य परियोजना से आने वाला कोयला परिवहन कार्य ठप हो गया. सड़क पर बड़े वाहनों की कतार लग गयी. इस आंदोलन में रहावन, पचमो, हुरदाग, इचाकडीह, लइयो, करमटिया के ग्रामीण शामिल थे. मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि केबीपी परियोजना से कोयला उत्पादन कर केदला वाशरी को दिया गया है. एक साजिश के तहत कोयला का ई -ऑक्शन किया गया है. इस पर रोक लगाने, केबीपी परियोजना का अलग डिपो बनाने, परियोजना में लोकल सेल संचालित होने पर सभी प्रभावित गांवों को रख कर सामूहिक सेल संचालन समिति बनाने, केदला वाशरी में बाहर से आने वाले सभी कोयले को भू विस्थापित द्वारा अनिश्चित काल के लिए बंद कराने, हुरदाग व पचमो में दो किलोमीटर की दूरी पर रह रहे परिवार को शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था कराने, केबीपी परियोजना के रैयतों को गैरमजरूआ खास या कोड़ कर भूदान जमीन का मुआवजा कोयला खनन कार्य से पहले करने, वन भूमि पर वैसे सैकड़ों साल से जो लोग खेती व मकान बना कर जीवन यापन कर रहे है, वैसे रैयतों को वन अधिकार 2006 के अधिकार दिलाते हुए नौकरी व मुआवजा दिलाने को कहा. प्रबंधन परियोजना में बेहतर तरीके से लोकल सेल नहीं चलायेगा, तो कोयले का उठाव नहीं होने दिया जायेगा. जदयू के प्रदेश महासचिव राजू महतो ने भी ग्रामीणों की मांगों को रखा. मौके पर प्रमोद महतो, लालमनी महतो, बीरू टुडू, भूदेव महतो, बालेश्वर तुरी, गब्बर कुमार, दिनेश कुमार, प्रमोद करमाली, लालधारी महतो, रमेश महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >