::::डीआरएम धनबाद को सौंपा गया मांग पत्र

::::डीआरएम धनबाद को सौंपा गया मांग पत्र

बरकाकाना. राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने कुलियों व सहायकों की स्थिति की त्वरित जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में मोर्चा के पदाधिकारियों ने धनबाद के डीआरएम को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने 19 जून को सभी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर कुलियों की स्थिति की जांच कर सुझाव मांगा था. दो माह बीत जाने के बाद भी धनबाद मंडल में जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. संगठन ने डीआरएम से तत्काल जांच शुरू कराने की मांग की है. मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर मो नवी हसन ने कहा कि पत्र में कुलियों से जुड़ी नौ सूत्री मांगों पर सुझाव मांगे गये हैं. कुलियों को वर्ष 2008 की तरह रेलवे में समायोजन की मांग मुख्य है. बीमा, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने, परिवारजनों को रेलवे कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य सुविधा और बच्चों को शैक्षिक लाभ देने की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पिछले आठ माह से देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसदों और अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है. मौके पर मो नवी हसन, सलामत नट, जियाउल हक नट, रिंकू नट, अशरफ नट, सैफ अली, फरियाज, अकरम, राम जी प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >