ब्रह्मपुत्र मैटेलिक फैक्ट्री के समक्ष मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना

ब्रह्मपुत्र मैटेलिक फैक्ट्री के समक्ष मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना

::: फैक्ट्री के मजदूरों ने कहा, बिना नोटिस के नौकरी से हटाया जा रहा है 18 आर-1 अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मजदूर व नेता 18 आर-2 फैक्ट्री गेट के पास जमा मजदूर 18आर-3 जेएलकेएम नेता संतोष चौधरी गोला. गोला प्रखंड के कमता स्थित ब्रह्मपुत्र मैटेलिक प्राइवेट लिमिटेड (बीएमएल) में गुरुवार से मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन शुरू कर दिया. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें बिना नोटिस के नौकरी से हटाया जा रहा है. मजदूरों का कहना है कि वह पिछले 15 से 20 वर्षों से इस कंपनी में लगातार काम कर रहे हैं. अचानक मौखिक आदेश देकर उन्हें बाहर किया जा रहा है. मजदूरों ने प्रबंधन से तत्काल काम पर वापस रखने की मांग की है. धरना पर बैठे मजदूर योगेंद्र मिश्रा ने बताया हमें फोन आया कि कल से काम पर नहीं आना है. इस संबंध में प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की और मेल भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्हें जो नियुक्ति पत्र मिला था, उसमें उल्लेख है कि 58 वर्ष की आयु तक नौकरी सुरक्षित रहेगी. वर्तमान में उनकी उम्र सिर्फ 54 साल है. अन्य मजदूरों ने भी बताया कि अब तक 150 से अधिक मजदूरों को बाहर किया गया है. बाहर से मजदूरों को बुला कर काम कराया जा रहा है. मजदूर सुरेंद्र साव ने कहा कि करीब दो महीने पूर्व जब से नया प्रबंधन ने प्लांट का हैंडओवर लिया है, तभी से मजदूरों के शोषण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. मोर्चा ने किया आंदोलन का समर्थन : मजदूरों की इस लड़ाई में जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी भी शामिल हुए. उन्होंने धरना स्थल पर मजदूरों के साथ बैठ कर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जतायी. कहा कि अगर प्रबंधन ने जल्द मजदूरों को पुनः काम पर नहीं रखा, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. प्रबंधन ने नोटिस चिपका कर मजदूरों को काम पर रखने को कहा : धरना पर बैठने के बाद प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री गेट पर नोटिस चिपकाया गया है. इसमें कहा गया है कि धरना पर बैठे मजदूरों को काम पर रखा जायेगा. मजदूरों ने इसे प्रबंधन का छलावा बताते हुए खारिज कर दिया. उनका कहना है कि इससे पहले भी कई बार आंदोलन के बाद ऐसे झूठे आश्वासन दिये गये थे, लेकिन किसी को भी काम पर वापस नहीं लिया गया. मौके पर जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष अशोक चक्रपाणि, मजदूर कौलेश्वर कुमार, राजेंद्र कुमार मुंडा, दशरथ महतो, रामू कुमार, शिवनाथ कुमार, प्रदीप मुंडा, गणेश नायक, चंदू यादव, मनोज सिंह, कैलाश महतो, रामकुमार साहू, मुकेश कुमार साव, दीनबंधु ठाकुर, ओम प्रकाश साहू, अनिल साहू, त्रिलोचन साव, घनश्याम साव, प्रमोद सिंह, जीवालाल महतो मौजूद थे. प्रबंधन से नहीं हुई बात : इस मामले पर कंपनी प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए अंजनी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >