महिलाओं ने भूमि सीमांकन का किया विरोध

महिलाओं ने भूमि सीमांकन का किया विरोध

बरकाकाना. मां बंजारी नगर में गृह रक्षा वाहिनी के प्रशिक्षण केंद्र के भूमि सीमांकन का महिलाओं ने विरोध किया. भूमि सीमांकन को लेकर पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया अमीन के साथ शनिवार को मां बंजारी नगर पहुंचे. भूमि की मापी सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में महिलाएं वहां पहुंच गयी और सीमांकन कार्य का विरोध करने लगीं. इसके बाद को सीओ मनोज कुमार चौरसिया, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, सअनि अरविंद कुमार सिंह ने महिलाओं को समझाया. सरकार की योजना की जानकारी दी. मौके पर नीलिमा सोरेन, नीलकंठ महतो, अरविंद कुमार वैदका, बालेश्वर प्रसाद, राहुल कुमार ओझा, सुरेश महली उपस्थित थे. महिलाओं के विरोध के बाद सीमांकन कार्य को रोक दिया गया. गौरतलब हो कि झारखंड सरकार द्वारा गृह रक्षा वाहिनी के प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय व आवासीय परिसर के लिए खाता संख्या 169, प्लॉट संख्या 1526 व 1541 में कुल पांच एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है. उक्त निर्माण पांच करोड़ 55 लाख की लागत से किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >