महिलाओं को लेकर फरार सगे भाई पकड़ाये

महिलाओं को लेकर फरार सगे भाई पकड़ाये

उरीमारी. कुछ दिनों पूर्व वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से दो शादीशुदा महिलाओं को लेकर फरार हुए सगे भाइयों लव तुरी व कुश तुरी को उरीमारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के लुरूंगा से बरामद किया. सभी लव-कुश की मौसी के घर में थे. वेस्ट बोकारो पुलिस की सूचना पर उरीमारी पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पकड़ने के बाद सभी को वेस्ट बोकारो पुलिस को सौंप दिया गया. दोनों प्रेमी युगल के बीच करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लव की प्रेमिका के पहले चार बच्चे हैं. वह अपने सबसे छोटे चार साल के बेटे को साथ लेकर भागी थी. कुश के साथ भागी महिला की दो बेटियां हैं. वह दोनों बेटियों को साथ लेकर भागी थी. दोनों महिलाएं भी दूर के रिश्ते में गोतनी हैं. बताया गया कि दोनों जोड़े मुंबई भागे थे. वहां के एक मंदिर में दोनों जोड़ों ने शादी भी कर ली. कई दिन वहां बिताने के बाद जब इनके पैसे खत्म होने लगे, तो लव-कुश सभी को लेकर लुरूंगा स्थित अपने मौसी के घर आ गये. इधर, दोनों महिलाओं के पतियों द्वारा वेस्ट बोकारो ओपी में की गयी शिकायत के आधार पर वेस्ट बोकारो पुलिस लव-कुश के मोबाइल लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी. जब लोकेशन उरीमारी में मिला, तो इसकी सूचना उरीमारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मंगलवार की रात छापामारी कर सभी को बरामद किया. बच्चों समेत चारों के पकड़े जाने के बाद उन्हें देखने के लिए थाने में लोगों की भीड़ लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >