रामगढ़ में खतियानी पदयात्रा का किया गया स्वागत

रामगढ़ में खतियानी पदयात्रा का किया गया स्वागत

रामगढ़. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से उप राजधानी दुमका से निकाली गयी खतियानी पदयात्रा का रामगढ़ जिला में स्वागत किया गया. पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल कर रहे हैं, जिनके साथ सुभाष मंडल, माथुर मंडल, रणधीर यादव, सिकंदर कुमार, जियाउल हक, छोटू यादव, संदीप महतो, चंद्र किशोर, मुकेश कुमार शामिल हैं. खतियानी पदयात्रा का उद्देश्य झारखंड में 1932 के खतियान को आधार मानते हुए स्थानीय नीति, नियोजन नीति व विस्थापन नीति लागू करना है. पदयात्रा में शामिल लोगों ने झारखंड की सी ग्रेड व डी ग्रेड की नौकरियों में शत प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण, जाति आधारित जनगणना के आधार पर शत प्रतिशत आरक्षण व आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को भारतीय संविधान की पांचवीं व छठवीं अनुसूची में समाहित करने की मांग उठायी है. इस पदयात्रा में पवन महतो, संतोष चौधरी, सुधीर अकेला, संतोष टीडीआर, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, देवानंद महतो, शिवनंदन मुंडा, अशोक कुमार, आनंद महतो, रामधन महतो, नरेंद्र महतो, डब्लू महतो, मोतीलाल महतो, लीलावती महतो, लक्ष्मी कुमारी, निर्मल महतो, अंश महतो, सूरज मुंडा, बिनोद महतो, अनवर अंसारी, अनिल महतो, पिंटू महतो, सतेंद्र महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >