सांसद ने जन्म दिन पर डिवाइन ओंकार मिशन के बच्चों को खाना खिलाया

सांसद ने जन्म दिन पर डिवाइन ओंकार मिशन के बच्चों को खाना खिलाया

रामगढ़. सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन रविवार को नयीसराय स्थित सांसद सेवा कार्यालय में मनाया गया. सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ केक काटा. सांसद मनीष जायसवाल ने विनम्रता से कहा कि मैं कोई समाज सेवी नहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र का एक जनसेवक हूं. हम जनता की सेवा करते हैं. बदले में उनका भरपूर समर्थन और सहयोग भी पाते हैं. बाद में सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन पहुंचे. मिशन के सैकड़ों अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया. अपनी ओर से भोजन परोसा. बच्चों के चेहरे की मुस्कान ने सांसद के जन्मदिवस को खास बनाया. मौके पर भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रो संजय सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, अनमोल सिंह, राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, शीतल सिंह, सुशांत पांडेय मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >