गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : एहसान उल्लाह

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : एहसान उल्लाह

चितरपुर. ठंड को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर की ओर से उपलब्ध कराये गये कंबलों का वितरण गुरुवार को चितरपुर स्थित अहमद नगर में किया गया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह ने लगभग 150 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया. इस अवसर पर श्री उल्लाह ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर असहायों की मदद करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के हित में कार्य करती रही है. कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम में नजमा खातून, शरीफुन निशा, मो हुसैन, लाल मोहम्मद, जरीना खातून, जमीला खातून, मेहताब अंसारी, फिरोज अंसारी, अजमेरी खातून, आफरीन खातून, नाजनीन परवीन, साजदा खातून, मो इम्तियाज, शौकत अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >