रामगढ़,पतरातू. जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष निशि पांडेय के आवासीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें सीसीएल बरका-सयाल के कई यूसीडब्ल्यूयू के प्रतिनिधियों ने वरुण कुमार व हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ली. सभी नये सदस्यों का स्वागत केंद्रीय उपाध्यक्ष निशि पांडेय, केंद्रीय संगठन सचिव सुखदेव प्रसाद व रीजनल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने माला पहनाकर किया. इस अवसर पर निशि पांडेय ने कहा कि नये लोगों के जुड़ने से मजदूर संघ को और अधिक मजबूती मिलेगी. साथ ही क्षेत्र में संगठन का विस्तार होगा.
प्रबंधन कामगारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर
उन्होंने कहा कि जनता मजदूर संघ मजदूरों की आवाज बनकर उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेगा. मजदूर संघ की इसी सोच के कारण लोग लगातार हमसे जुड़ रहे हैं. क्षेत्र में हमारी यूनियन कामगारों की पहली पसंद बनी हुई है. सुखदेव प्रसाद ने कहा कि संघर्ष ही हमारी पहचान है. प्रबंधन अभी भी कामगारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर नहीं है. मजदूर संघ प्रबंधन के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा. कामगारों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सुरेश प्रसाद, अनूप कुमार, आनंद कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, शुभम मेहता, गुप्तेश्वर प्रसाद, राजकुमार, महेंद्र सिंह, चमन मुंडा, दशरथ कुर्मी, शिवचरण करमाली, दिलीप राम, परदेशी नोनिया, राजकुमार हेंब्रम, सत्यनारायण ठाकुर, राजेश बेदिया उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने अनुपम कच्छप हत्याकांड मामले में जमानत पर चल रहे आरोपियों को 20 तक सरेंडर करने का आदेश
